![]() |
|---|
अखिल भारतीय विज्ञान दल एवं नर्वदेश्वर ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा आयोजित “स्वर्गीय राधेश्याम शुक्ल – लीलावती देवी सम्मान समारोह” में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों, कलाकारों, चिकित्सा सेवा से जुड़े व्यक्तियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय विज्ञान दल की संस्थापिका स्वर्गीय लीलावती देवी जी की छठवीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मृदुल शुक्ल के नेतृत्व में माता-पिता की आरती से हुआ। मुख्य अतिथियों में राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. अशोक बाजपेई, विधायक योगेश शुक्ला (बीकेटी), मनकामेश्वर मंदिर की पूज्य महंत दिव्या गिरी जी महाराज, प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी, एवं प्रो. नरेंद्र मणि त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में सम्मान प्राप्त करने वाले प्रमुख विशिष्ट व्यक्तियों में शामिल रहे —
डॉ. अखिलेश मिश्रा (IAS), प्रो. डॉ. दुर्गेश मणि त्रिपाठी (चेयरमैन, नर्वदेश्वर ग्रुप), प्रो. डॉ. नरेंद्र मणि त्रिपाठी (संस्थापक, नर्वदेश्वर ग्रुप), पू. महंत दिव्या गिरी जी (मनकामेश्वर मंदिर), श्री अमरजीत राम त्रिपाठी (माननीय न्यायमूर्ति), डॉ. संतोष कुमार शुक्ला (वरिष्ठ वैज्ञानिक), प्रो. रेनू शुक्ला (उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय विज्ञान दल), डॉ. रुद्र प्रताप त्रिपाठी (मुख्य प्रधान वैज्ञानिक), श्री सौरभ मालवीय (प्रोफेसर एवं हेड, पत्रकारिता विभाग, लखनऊ), श्रीमती अंजनी द्विवेदी (प्रबंधक, दुर्गा कला केंद्र), श्री आशुतोष पाठक (इनोवेटर एवं प्रभारी, युवा शाखा – ABBD), श्रीमती आनंदेश्वरी अवस्थी (अध्यक्ष, अखिल भारतीय विज्ञान दल), श्रीमती मनोरमा देवी (प्राचार्य, श्री वीर राघव संस्कृत विद्यालय), श्रीमती विजयलक्ष्मी पांडे (कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय विज्ञान दल), श्री हर्षवर्धन मणि त्रिपाठी (पैरा ओलंपिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), हिमांशु मणि दीक्षित (पैरा ओलंपिक कोच), प्रमोद रवि (योग कोच), यशवर्धन मणि त्रिपाठी (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – टेबल टेनिस एवं फुटबॉल), राजकुमार त्रिपाठी (प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर, बाराबंकी), डॉ. श्रीकांत रथ (मुख्य प्रधान वैज्ञानिक, CDRI), डॉ. शिवपूजन शुक्ला (एडवाइजर, बायोटेक पार्क), श्री देव प्रकाश मिश्रा, श्री सिद्धार्थ तिवारी, श्रीमती अनीता तिवारी (भाजपा नेत्री), मृत्युंजय मिश्रा, डॉ. किरण गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय), कृति पांडे (कृति फाउंडेशन), बृजेंद्र मिश्रा (जिला अध्यक्ष, सुल्तानपुर – ABBD), प्रो. अनुराग पांडे, संदीप शाही (NGO प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तर प्रदेश), डॉ. पी.के. त्रिपाठी (AVBD), श्री सत्य भूषण वर्मा (AVBD) आदि।
कवि सम्मान समारोह
कार्यक्रम में काव्य जगत से भी वरिष्ठ रचनाकारों का सम्मान किया गया —
1. श्रीमती रितु श्रीवास्तव
2. श्री पियूष योगी (श्रृंगार)
3. श्री गौरव गौरवान्वित (ओज)
4. श्री झमाझम बैशबारी (हास्य)
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने की। समापन सत्र में समाजसेवा, शिक्षा, विज्ञान और कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवा प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया गया।